पूर्व मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने टिकारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और क्षेत्र का हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल का भरोसा दिलाया.
गुलजारबाग गांव में मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात
दौरे के दौरान डॉ. अनिल कुमार गुलजारबाग गांव पहुंचे, जहां पिछले दिनों आहर में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी. घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने मृतक बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जताई.
प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत और सहायता राशि की मांग
उन्होंने परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि पीड़ित परिवार को समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है.
Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर
डॉ. अनिल कुमार ने मौके से ही संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर आपदा के तहत मिलने वाली निर्धारित सहायता राशि की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराने की बात कही. उन्होंने अधिकारियों से मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया.
Also Read : आरा में 5 हजार की भीड़ और लालू यादव का कार्यक्रम, घायल की मौत की अफवाह के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना और समाधान का आश्वासन
इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी पूर्व मंत्री को अवगत कराया. डॉ. कुमार ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना हमारी प्राथमिकता है.
