गया जी : फतेहपुर दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, वन विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने फतेहपुर प्रखंड का दौरा कर वन विभाग की योजनाओं और विकास कार्यों का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Prem Kumar Fatehpur Visit : बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने शनिवार की शाम फतेहपुर प्रखंड का दौरा कर वन विभाग की योजनाओं व प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

अपने दौरे की शुरुआत विधानसभा अध्यक्ष ने गुरपा वन क्षेत्र से की. यहां वन विभाग द्वारा जंगली क्षेत्र में किए गए पौधारोपण कार्य का निरीक्षण किया और वन विभाग के अधिकारियों से पौधारोपण, पौधों की सुरक्षा, संरक्षण एवं वन क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने लगाए गए पौधों की देखभाल पर विशेष ध्यान देने तथा हरित क्षेत्र को संरक्षित रखने के निर्देश दिए.

इसके बाद उन्होंने गुरपा वन क्षेत्र के फूलगंज बापू ग्राम व पूर्ण पठान में संचालित विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं का भी जायजा लिया. संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने को कहा.

प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक

इस निरीक्षण के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष फतेहपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस बैठक में बीडीओ शशि भूषण साहू ने प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया.

वहीं, अंचलाधिकारी अमिता सिन्हा ने राजस्व एवं अंचल से संबंधित कार्यों की जानकारी दी. बैठक में विभिन्न विभागों के प्रखंड स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे. समीक्षा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया.

उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

ग्रामीणों से मुलाकात और समस्याओं की सुनवाई

बैठक समाप्त होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के ग्रामीणों से भी मुलाकात की. इस दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व एवं अन्य स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया और लोगों को भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े मामलों का यथाशीघ्र समाधान कराया जाएगा.

क्षेत्र के लोगों में दिखा उत्साह का माहौल

अधिकारियों के साथ बैठकों और स्थलीय निरीक्षण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के दौरे से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >