कारखाने बंद कर घरों में दुबके

गया/मानपुर: मानपुर के पटवाटोली के डाकघर लेन (सेमराज पार्क) स्थित एमटीआइ कॉटन मिल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक मोतीलाल उर्फ माेती बाबू के तीन घरों व कारखाने पर आयकर अधिकारियों की टीम की छापेमारी से पटवा टोली में खलबली मच गयी. आयकर टीम ने हैंडलूम टेक्सटाइल कारोबारी मोतीलाल के तीन घरों को अपने कब्जे में ले […]
साथ ही शाम के शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को पुलिस ने बाहर से ही बैरंग लौटा दिया. सूत्रों का कहना है कि आइटी की टीम मोतीलाल के आय-व्यय का ब्योरा व बैंक में जमा पूंजी से मिलान कर रही थी. साथ ही घरों से बरामद हुई मोटी रकम की भी जांच में जुटी थी. आइडी द्वारा की गयी छापेमारी में शामिल एक सदस्य ने बताया कि मामला अघोषित आय व संपत्ति का है. उक्त सदस्य ने यह भी बताया कि छापा मारने वाली टीम पटना आय कर विभाग के निर्देश पर रेड व जांच की कार्रवाई कर रही है. इधर छापेमारी की भनक मिलते ही बुनकर समाज में खलबली मच गयी. लोग अपना प्रतिष्ठान बंद कर अपने गुप्त ठिकाने पर छिप गये. छापेमारी में आयकर विभाग, पटना के आयुक्त व उनके सहयोगी अधिकारियों के शामिल होने की बात सामने आयी है. देर रात तक मोतीलाल के घर में आइटी की टीम मौजूद थी. सूत्रों का कहना है कि जांच व छापेमारी की कार्रवाई गया में आगामी तीन दिनों तक चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










