सीयूएसबी के प्राध्यापक डॉ आतिश बने अंतरराष्ट्रीय जर्नल के संपादक

गया: दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के सेंटर फॉर मास कम्यूूनिकेशन व मीडिया स्टडीज के विभागाध्यक्ष डॉ आतिश पराशर काे अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स के संपादक सह समीक्षक के ताैर पर नामित किया गया है. इस बात की जानकारी सीयूएसबी के पीआरआे माेहम्मद मुदस्सीर आलम ने दी है. उन्हाेंने बताया कि डॉ पराशर काे विश्व के प्रतिष्ठित […]
डॉ पराशर ने बताया कि सेज के लिए वह मार्केट व मीडिया से संबंधित विषय पर शाेध पत्र का संपादन करेंगे. उनके अंतर्गत दाे आैर शाेधकर्ता इस काम में उनकी मदद करेंगे. वहीं एशियन जर्नल के बारे में उन्होंने बताया कि नाइजीरिया में एक शाेध हाे रहा है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि वहां के पत्रकार न्यू मीडिया काे किस तरह यूज कर रहे हैं और वहां न्यू मीडिया काे लेकर पत्रकाराें का अनुभव कैसा रहा है, इस विषय पर वहां शाेध पूरा हाे चुका है.
इसकी समीक्षा का जिम्मा उन पर है. डॉ पराशर ने कहा कि वे शाेध में तय अंतरराष्ट्रीय मापदंडाें के आधार पर पहले शाेधपत्राें की समीक्षा करेंगे. इसके बाद यह जर्नल प्रकाशित हाेगा. डॉ पराशर ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें प्रतिष्ठित व बहुचर्चित जर्नल्स में याेगदान करने का माैका मिल रहा है. उन्हाेंने कहा कि ईमानदारी पूर्वक दायित्व का निर्वहन कर यूनिवर्सिटी का नाम दुनिया में ऊंचा करूंगा. उनकी उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्राेफेसर हरीश चंद्र सिंह राठाैर, प्रति कुलपति प्राेफेसर आेम प्रकाश राय के अलावा उनके विभाग व अन्य विभागों के प्राध्यापकाें ने बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










