बुजुर्गों का दिन रहा शनिवार, पहुंचे बैंक

गया : इंडिया बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को सभी बैंकों ने अपनी शाखाओं में नोट एक्सचेंज के लिए केवल बुजुर्गों को तरजीह दी. सभी बैंकों में शनिवार को सामान्य लोगों के लिए नोट एक्सचेंज की सुविधा बंद दी. केवल बुजुर्गों को ही यह सेवा दी गयी. हालांकि पैसे जमा करने व निकालने की […]
इधर, शनिवार को नोट बदलने के के लिए बैंकों में भी भीड़ काफी कम हो गयी. बैंक अधिकारियों ने बताया कि नोट बदलने की भीड़ शुरुआती दौर में थी, क्योंकि अचानक से नोट बंद हो जाने से लोगों के सामने रोजमर्रा के खर्च की समस्या आ गयी थी. अब चूंकि लोगों ने अपनी जरूरत के लिए पैसे एक्सचेंज करा लिये हैं तो भीड़ का कम होना स्वाभाविक है. अब जमा करने की प्रक्रिया चल रही है. जिन लोगों के पास अधिक संख्या में 500 व 1000 के नोट हैं वे अब उसे अपने खाते में जमा करा रहे हैं. इधर स्टेट बैंक आॅफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक की ओर से शुरू की गयी मोबाइल एटीएम सेवा दूसरे दिन भी जारी रही. दोनों मोबाइल एटीएम को शहर व प्रखंडों के विभिन्न इलाकों में घुमाया गया ताकि लोग रुपये निकाल सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










