प्रिपरेशन ऑफ टीचिंग एड की महत्ता को बताया
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Oct 2016 8:26 AM
विज्ञापन

गया : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन चाइल्ड व्यू पब्लिक स्कूल में आयोजित वर्कशाॅप में प्रिपरेशन ऑफ टीचिंग एड की गुणवत्ता के बारे में बताया गया. विशेषज्ञों ने बच्चों को टीचिंग एड के माध्यम से सरलता से किसी चीज को समझाने पर जोर […]
विज्ञापन
गया : दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा चल रही दो दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन चाइल्ड व्यू पब्लिक स्कूल में आयोजित वर्कशाॅप में प्रिपरेशन ऑफ टीचिंग एड की गुणवत्ता के बारे में बताया गया. विशेषज्ञों ने बच्चों को टीचिंग एड के माध्यम से सरलता से किसी चीज को समझाने पर जोर दिया.
इस मौके पर बीए-बीएड व बीएससी-बीएड कोर्स के सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने टीचिंग एड के तहत कई अनोखी चीजें तैयार कीं व स्कूल के बच्चों को समझाने का प्रयास किया. कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन बीएमएलजी कॉलेज की डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन की डीन डॉ इंद्राणी ने विद्यार्थियों को प्रिप्रेशन अॉफ टीचिंग एड की महत्ता के बारे में बताया.
सीयूएसबी के स्कूल ऑफ एजुकेशन की सहायक डॉ रिंकी व डॉ मितांजलि साहू ने कार्यशाला का समन्वय किया. इस मौके पर शिक्षक डॉ कौशल किशोर, डॉ तपन कुमार बसंतिया व डॉ शाम्भवी आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










