शहर में बंद घरों से चोरी की फिर बढ़ीं घटनाएं

गया:शहर के विभिन्न मुहल्लों में ताला लगे घर एक बार फिर से चोरों के निशाने पर हैं. किसी कारण से घरों में ताला लगा कर बाहर जाने वाले लोगों के घरों के ताले तोड़ दिये जा रहे हैं व घरों से नगदी व जेवरात की चोरी कर ली जा रही है. चोरी की घटनाओं के […]
फरवरी-मार्च के बाद फिर से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में चोरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है. पिछले महीने मेडिकल थाना क्षेत्र की मगध कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी कर ली गयी तो दूसरी ओर शाहमीर तक्या मुहल्ले में जिला समाहरणालय में काम करने वाले एक कर्मचारी के घर से चोरी कर ली गयी. इससे पहले कि पुलिस किसी चोर को गिरफ्तार कर पाती, विगत 13 अगस्त की रात को नूतन नगर मुहल्ले में राम जनम शर्मा व उनके किरायेदार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. यहां चोरों ने खिड़की के ग्रिल उखाड़ दिये व अलमारी से नगदी व जेवर मिला कर करीब चार लाख रुपये से ज्यादा के माल पर हाथ साफ कर ले गये. अब तक पुलिस इन घटनाओं का उद्भेदन करने में विफल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










