एमयू के विभाजन का होगा विरोध

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय में गुरुवार को पीजी टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक हुई़ इसमें निर्णय लिया गया कि टीचर्स एसोसिएशन की तरफ से मगध विश्वविद्यालय के विभाजन किये जाने का विरोध किया जायेगा़ इसके लिए आंदोलन भी किया जा सकता है. एसोसिएशन के महासचिव डॉ पीयूष कमल सिन्हा ने बताया कि शिक्षक संघ […]
एसोसिएशन के महासचिव डॉ पीयूष कमल सिन्हा ने बताया कि शिक्षक संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि एमयू परिसर की जमीन को आइआइएम के लिए हस्तांतरित किये जाने का भी विरोध किया जायेगा. उन्होंने बताया कि एमयू की जमीन का हस्तांतरण विधिसम्मत नहीं है. इसके अलावा संघ ने शिक्षकों की वरीयता सूची का शीघ्र प्रकाशन करने की मांग व प्रयोग प्रदर्शकों की समस्याओं के समाधान के प्रयास पर भी चर्चा की गयी.
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि संघ की आमसभा नौ अगस्त को होगी़ साथ ही एमयू मुख्यालय में व्याप्त समस्याओं के समाधान के प्रयास की दिशा में भी काम करने का निर्णय लिया गया. बैठक में संघ के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










