नहीं हुई हत्यारों की गिरफ्तारी 26 जून को होगा अनशन

Updated at :21 Jun 2016 7:47 AM
विज्ञापन
नहीं हुई हत्यारों की गिरफ्तारी 26 जून को होगा अनशन

डुमरिया/ इमामगंज. काचर पंचायत के दुबाट गांव में पिछले 25 मई को नक्सलियों द्वारा लोजपा नेता सुदेश पासवान व उनके भाई सुनील पासवान की हत्या में शामिल लोगों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे नाराज मृतक की पत्नी कुमारी माया रानी ने 26 जून से आंबेडकर पार्क, गया में आमरण अनशन पर बैठने […]

विज्ञापन
डुमरिया/ इमामगंज. काचर पंचायत के दुबाट गांव में पिछले 25 मई को नक्सलियों द्वारा लोजपा नेता सुदेश पासवान व उनके भाई सुनील पासवान की हत्या में शामिल लोगों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे नाराज मृतक की पत्नी कुमारी माया रानी ने 26 जून से आंबेडकर पार्क, गया में आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है. इसकी सूचना पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दे दी गयी है. उन्होंने कहा है कि मेरे पति की हत्या के मामले में आरोपित बनाये गये लोग खुलेआम घूम रहे हैं व पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है.

उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि नामजद आरोपितों द्वारा मेरी भी हत्या की जा सकती है. इन्हीं कारणों से मैं आमरण अनशन करूंगी. गौरतलब है कि नक्सलियों ने लोजपा नेता सुदेश पासवान की दुवाट गांव में उस समय हत्या कर दी थी, जब वह पंचायत चुनाव में अपनी पत्नी (कांचर पंचायत की मुखिया पद के उम्मीदवार कुमारी माया रानी) के प्रचार करने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे.

उनके साथ उनके चचेरा भाई सुनील पासवान को भी हत्या कर वाहनों में आग लगा दी थी. इस मामले में कुमारी माया रानी ने 20 लोगों को आरोपित बनाया था. इघर, इमामगंज डीएसपी नंदकिशोर रजक ने बताया कि लोजपा नेता सुदेश पासवान व उनके चचेरा भाई सुनील पासवान की हत्या मामले में तीन नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि जो भी इस हत्याकांड में आरोपित बनाये गये हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह लगातार छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन