भेड़-बकरियों की तरह रह रहीं महिला कैदी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2016 8:59 AM
गया : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने शुक्रवार को केंद्रीय कारागार का दौरा कर महिला कैदियों से मुलाकात की व जेल में की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद जेल के बाहर पत्रकारों से श्रीमती साहू ने जेल में मौजूद सभी व्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर किया. उन्होंने कहा कि […]
गया : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने शुक्रवार को केंद्रीय कारागार का दौरा कर महिला कैदियों से मुलाकात की व जेल में की जाने वाली व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के बाद जेल के बाहर पत्रकारों से श्रीमती साहू ने जेल में मौजूद सभी व्यवस्थाओं पर असंतोष जाहिर किया. उन्होंने कहा कि कई जगहों के कारागारों का दौरा किया, लेकिन गया केंद्रीय कारागार की स्थिति सबसे खराब है. हर जगह कुछ न कुछ कमी नजर आयी, पर यहां तो केवल कमी ही नजर आयी.
उन्होंने कहा कि जेल में महिला कैदी वार्ड की समस्याओं की उन्होंने लिस्ट तैयार की है. सभी मुद्दों पर जेल अधीक्षक के साथ बात की है. श्रीमती साहू ने कहा कि जेल अधीक्षक ने सभी कमियों को अगस्त तक दुरुस्त कर लेने की बातें कहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










