एफएसएल को सौंपे गये आदित्य सचदेवा के खून से सने कपड़े
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 May 2016 8:25 AM
विज्ञापन
अन्य सबूत भी किये गये फॉरेंसिक साइंस लैब के हवाले गया : आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव की पिस्तौल शनिवार को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) को सौंप दी गयी. पुलिस ने अदालत से इजाजत लेकर शनिवार को रॉकी की लाइसेंसी पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस, आदित्य सचदेवा के खून से सने कपड़े व पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
अन्य सबूत भी किये गये फॉरेंसिक साइंस लैब के हवाले
गया : आदित्य सचदेवा हत्याकांड के मुख्य आरोपित रॉकी यादव की पिस्तौल शनिवार को फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) को सौंप दी गयी. पुलिस ने अदालत से इजाजत लेकर शनिवार को रॉकी की लाइसेंसी पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस, आदित्य सचदेवा के खून से सने कपड़े व पोस्टमार्टम के बाद उसके सिर में फंसी गोली के टुकड़ों के साथ ही अन्य जरूरी सबूतों को एफएसएल के हवाले कर दिया है.
एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि शनिवार को रॉकी के पिस्तौल, आदित्य के कपड़े व अन्य सामग्री को एफएसएल के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि वैसे तो जांच रिपोर्ट आने में ज्यादा वक्त लग जाता है, पर उम्मीद की जा रही है कि 10-15 दिनों में एफएसएल की रिपोर्ट पुलिस को उपलब्ध हो जायेगी.
उल्लेखनीय है कि घटना के दूसरे दिन एफएसएल की टीम गया पहुंच कर प्रारंभिक जांच की थी. इसमें स्विफ्ट कार के पिछले शीशे में गोली लगने से हुई सुराग की जांच व नमूनों के साथ ही कार के आंतरिक हिस्से की भी पड़ताल की गयी थी. शुरुआती जांच के बाद अब एफएसएल की अन्य रिपोर्ट, जिसमें बैलेस्टिक रिपोर्ट भी शामिल है, का आना शेष है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










