डीडीसी का डीपीओ से जवाब तलब, तीन दिनों में दें रिपोर्ट
गया: अक्षर आंचल योजना के रुपये का बंदरबांट करने व लोक शिक्षा समिति की नियोजन प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप में जिला विकास आयुक्त संजीव कुमार ने लोक शिक्षा समिति के सचिव सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (साक्षरता) सुनैना कुमारी से जवाब-तलब करते हुए तीन दिनों के अंदर जवाब मांगा है. उल्लेखनीय है कि ‘प्रभात […]
इसमें लोक शिक्षा समिति से अनुमोदन प्राप्त किये बगैर विज्ञप्ति प्रकाशित करना, साक्षरता कर्मियों को अनुभव प्रमाण पत्र देने व वरीयता सूची बनाने में भेद-भाव बरतना, नियोजन के लिए अनावश्यक रूप से लिखित परीक्षा व साक्षात्कार आयोजित किया जाना, साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र नहीं भेजा जाना, किसी विश्वसनीय एजेंसी से प्रश्न पत्र नहीं मंगवाना, परीक्षा से पूर्व प्रश्न पत्र लीक किया जाना व मेधासूची सार्वजनिक नहीं किया जाना जैसे कई गंभीर आरोप शामिल हैं.
इसके अलावा महादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत सामग्री खरीद के लिए हर टोले पर प्राप्त 805 रुपये का चेक केआरपी के नाम से काट कर व कुछेक संकुल संसाधन केंद्रों पर अक्षर आंचल मेले की खानापूर्ति कर रुपये का बंदरबांट करने के भी आरोप लगाये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










