मटिहानी में ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर चोरी, प्राथमिकी दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
बोधगया: गया-डोभी रोड पर मटहानी स्थित बच्चू ज्वेलर्स एंड बरतन दुकान में शुक्रवार की रात सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व बरतन की चोरी कर ली गयी. दुकानदार बसंत कुमार सोनी ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दुकान बंद कर अपने गांव बारा चले गये थे. […]
विज्ञापन
बोधगया: गया-डोभी रोड पर मटहानी स्थित बच्चू ज्वेलर्स एंड बरतन दुकान में शुक्रवार की रात सेंधमारी कर करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व बरतन की चोरी कर ली गयी. दुकानदार बसंत कुमार सोनी ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे दुकान बंद कर अपने गांव बारा चले गये थे.
शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दुकान खोली, तो देखा कि उसके पिछले हिस्से की दीवार सेंध लगायी गयी है. दुकान से करीब एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर व 20 किलो पीतल व कांसे के बरतन गायब हैं.
उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी शटर काट कर दुकान में चोरी कर ली गयी थी. चोरी की सूचना पर पहुंचे मगध विश्वविद्यालय थाने के एसआइ एके सिंह ने मामले की छानबीन की. प्राथमिकी के बाद पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










