जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की लड़ाई में शहर पर मंडरा रहा जलजमाव का खतरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 9:06 AM
गया : नगर निगम में मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव व नगर आयुक्त के बीच जारी लड़ाई के कारण शहर पर जलजमाव का खतरा मंडरा रहा है. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शहर के सभी 53 वार्डों में 302 छोटे बड़े नालों की सफाई का वर्क ऑडर जारी […]
गया : नगर निगम में मेयर वीरेंद्र कुमार, डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव व नगर आयुक्त के बीच जारी लड़ाई के कारण शहर पर जलजमाव का खतरा मंडरा रहा है. इस बात का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि शहर के सभी 53 वार्डों में 302 छोटे बड़े नालों की सफाई का वर्क ऑडर जारी हो चुका है, लेकिन पैसा आवंटन नहीं होने के कारण काम शुरू नहीं नहीं हो रहा है. यह स्थिति तब है, जब मौसम विभाग अगले एक सप्ताह के अंदर मानसून आने का दावा कर रहा है. शहर के कई इलाकों में ऐसे नाले हैं, जिनकी सफाई अगर नहीं हुई तो बड़ी आबादी को जलजमाव का सामना करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










