सड़क पर पेड़ की टहनी से परेशानी

Published at :03 Jul 2014 10:32 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क पर पेड़ की टहनी से परेशानी

गया: रविवार की शाम अचानक आये आंधी-पानी के कारण ब्रrा सरोवर के समीप गिरीं इमली के पेड़ की टहनियों को बुधवार तक नहीं हटाया गया है. बीच सड़क पर गिरीं पेड़ की टहनियों के कारण आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है. सड़क बाधित होने के कारण वाहनों को ब्रrा सरोवर के पास स्थित मसजिद […]

विज्ञापन

गया: रविवार की शाम अचानक आये आंधी-पानी के कारण ब्रrा सरोवर के समीप गिरीं इमली के पेड़ की टहनियों को बुधवार तक नहीं हटाया गया है. बीच सड़क पर गिरीं पेड़ की टहनियों के कारण आवाजाही में काफी दिक्कत हो रही है.

सड़क बाधित होने के कारण वाहनों को ब्रrा सरोवर के पास स्थित मसजिद के आगे से गुजरना पड़ रहा है. इस कारण मसजिद के प्रवेश द्वार पर कीचड़ हो गया है, जिससे इस रमजान में रोजेदारों को दिक्कत हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब सड़क से पेड़ की टहनियों को हटाने की गुहार लगायी है. उल्लेखनीय है कि उक्त पेड़ की टहनियों की चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन