गया : मांगों को लेकर सड़क पर अधिवक्ता

गया : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को गया बार एसोसिएशन भवन की ऊपरी मंजिल पर एक आम सभा हुई. बैठक में एसोसिएशन के लगभग सभी अधिवक्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान एसोसिएशन के सचिव सह बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु ने अधिवक्ताओं के हित के लिए […]
गया : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को गया बार एसोसिएशन भवन की ऊपरी मंजिल पर एक आम सभा हुई. बैठक में एसोसिएशन के लगभग सभी अधिवक्ताओं ने भाग लिया. इस दौरान एसोसिएशन के सचिव सह बिहार स्टेट बार कौंसिल के सदस्य मुरारी कुमार हिमांशु ने अधिवक्ताओं के हित के लिए 10 मांगें रखीं, जिसमें देश के सभी वकीलों के लिए मुफ्त इंटरनेट, पुस्तकालय, ई-लाइब्रेरी व शौचालय की व्यवस्था, नये वकीलों को प्रतिमाह 10 हजार रुपये मानेदय, बीमारी की स्थिति में बेहतर मुफ्त चिकित्सा व मृत्यु होने पर परिजनों को 50 लाख रुपये देने, वृद्ध वकीलों को पारिवारिक पेंशन देने, जरूरतमंद वकीलों के लिए उचित मूल्य पर गृह निर्माण हेतु भूखंड की व्यवस्था करने, लोक अदालत से संबंधित कामकाज की जिम्मेदारी न्यायिक पदाधिकारियों की बजाय वकीलों को देने व वकीलों के कल्याण हेतु वार्षिक बजट में पांच हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव पारित करने संबंधित मांगों को लेकर वकीलों ने अपनी आवाज बुलंद की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




