शर्मनाक : अवैध संबंध का आरोप लगाकर महिला को पीटा, फिर काटा बाल

Published at :23 Aug 2017 12:29 PM (IST)
विज्ञापन
शर्मनाक : अवैध संबंध का आरोप लगाकर महिला को पीटा, फिर काटा बाल

गया : बिहार के गया में कोठी थाना क्षेत्र के बारा कला गांव में बुधवार को एक महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने औरफिर बाल काट दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मारपीटकेबाद महिला को ग्रामीणों ने कोठी थाना के रंजीता पहाड़ी के पास छोड़दिया. घटना के […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया में कोठी थाना क्षेत्र के बारा कला गांव में बुधवार को एक महिला पर अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट करने औरफिर बाल काट दिये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. मारपीटकेबाद महिला को ग्रामीणों ने कोठी थाना के रंजीता पहाड़ी के पास छोड़दिया. घटना के बाद से महिला का रो-रो कर बना बुरा हालहो गया है.

जानकारी के मुताबिक इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना के लावाबार पंचायत के बाराक्ला के तेतर भुइंया की पुत्रवधू संगीता देवी को उसके गोतिया के लोगों नेअवैध संबंध रखने के शक के आधार पर बाल काट कर उसके साथ मारपीट की. इसके बादचेतावनीदेते हुएपीड़िताको रंजीता पहाड़ी के पास छोड़ दिया. महिला के पति के नाम निर्मल भारती बताया जाता है. ताजा जानकारी के मुताबिक महिला को सूचना पर पहुंची पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन