सोनकी ओपी में नष्ट की गयी जब्त शराब

सदर : थाना कांड संख्या 359/16 एवं 127/17 में बरामद अंगरेजी शराब शुक्रवार को सोनकी ओपी परिसर में दंडाधिकारी सीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में नष्ट किया गया. मालखाना में जमा कुल 34.995 लीटर आरएस कंपनी के अवैध अंगरेजी शराब को नष्ट कर दिया गया. विनष्ट करने की कार्रवाई ओपी अध्यक्ष धर्मपाल के मौजूदगी में […]
सदर : थाना कांड संख्या 359/16 एवं 127/17 में बरामद अंगरेजी शराब शुक्रवार को सोनकी ओपी परिसर में दंडाधिकारी सीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में नष्ट किया गया. मालखाना में जमा कुल 34.995 लीटर आरएस कंपनी के अवैध अंगरेजी शराब को नष्ट कर दिया गया. विनष्ट करने की कार्रवाई ओपी अध्यक्ष धर्मपाल के मौजूदगी में संपन्न कराया गया. धर्मपाल ने बताया कि सदर एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद सिंह एवं एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के दिशा-निर्देश पर कार्रवाई की गयी है.
मौके पर जनप्रतिनिधियों में स्थानीय मुखिया ममता देवी, पूर्व मुखिया केदार साह, सरपंच घूरण साह, वार्ड सदस्य, परमेश्वर सदाय, उप मुखिया अरूण सहनी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




