गोली लगने से घायल सहरसा के युवक ने दम तोड़ा

दरभंगा : सहरसा ज़िले के मुरादपुर थाना के नौहट्टा गांव निवासी अखिलेश झा के पुत्र अजीत झा का डीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार को मृत्यु हो गयी. युवक को गांव में गुरुवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मार दी थी. लोगों ने उसे सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. […]
दरभंगा : सहरसा ज़िले के मुरादपुर थाना के नौहट्टा गांव निवासी अखिलेश झा के पुत्र अजीत झा का डीएमसीएच में इलाज के दौरान शनिवार को मृत्यु हो गयी. युवक को गांव में गुरुवार की देर शाम अज्ञात लोगों ने सीने में गोली मार दी थी. लोगों ने उसे सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती कराया था. बेहतर इलाज के लिए युवक को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया था.
सहरसा नगर थाना के सब इंस्पेक्टर देव कुमार गिरि ने शुक्रवार की शाम डीएमसीएच में अजीत को भर्ती कराया था. इलाज़ के दौरान शानिवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. बेंता ओपी ने शव को अंत्यपरीक्षण के बाद सहरसा पुलिस को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




