देव आराधना से ही सुमति संभव

Published at :04 Oct 2016 4:05 AM (IST)
विज्ञापन
देव आराधना से ही सुमति संभव

दरभंगा :शारदीय नवरात्र में श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से चल रहे विशेष अनुष्ठान में तीसरे दिन सोमवार को शरत चंद्र झा ने मां की विशेष पूजा-आरती की. उसके बाद दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ किया गया. सायंकाल कथा व्यास डॉ सत्यवान कुमार ने भगवती एवं शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा […]

विज्ञापन

दरभंगा :शारदीय नवरात्र में श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से चल रहे विशेष अनुष्ठान में तीसरे दिन सोमवार को शरत चंद्र झा ने मां की विशेष पूजा-आरती की. उसके बाद दुर्गा सप्तशती का संपुट पाठ किया गया. सायंकाल कथा व्यास डॉ सत्यवान कुमार ने भगवती एवं शिव की महिमा का बखान करते हुए कहा कि मानव में कुमति का प्रवेश और

सुमति का निर्गमन दुर्व्यस्था का मूल कारण है. इसका निदान एक मात्र ईश्वर की आराधना है. शिव पुराण की कथा का उदाहरण देते हुए कहा कि इहलोक में किये गये अच्छे एवं बुरे कर्मों का फल प्राप्त होता है. साथ ही यह अगले जन्म में भी प्रभाव डालता है. इसलिए हमें अपने कर्म पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

इससे पूर्व कथा सत्र का शुभारंभ समिति के सह सचिव प्रो श्रीपति त्रिपाठी के दीप प्रज्वलन से हुआ. इसमें कोषाध्यक्ष डॉ रामनारायण मिश्र, उदयशंकर मिश्र, आनंद कुमार झा भी शामिल थे. डॉ चौधरी हेमचंद्र राय के संचालन में अनुपमा मिश्र ने भजनों की प्रस्तुति दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन