दूसरे दिन भी कस्तूरबा के कर्मियों का अनशन जारी

Published at :28 Sep 2016 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी कस्तूरबा के कर्मियों का अनशन जारी

दरभंगा : कस्तूरबा कर्मियों का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि पूर्व के बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के संविदा, अनुबंध, मानदेय पर कार्यरत कर्मियों के पदों पर हो रही स्थायी नियुक्ति के दौरान […]

विज्ञापन

दरभंगा : कस्तूरबा कर्मियों का आमरण अनशन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले राज्य कमेटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि पूर्व के बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के संविदा, अनुबंध, मानदेय पर कार्यरत कर्मियों के पदों पर हो रही स्थायी नियुक्ति के दौरान उनके अनुभव व उम्र का वेटेज देने (भार अंक) का स्पष्ट आदेश है,

लेकिन जिला प्रशासन तमाम नियम को नजरअंदाज कर दस सालों से कार्यरत कर्मियों को ही बहाली की प्रक्रिया से ही छांट दिया है. कस्तूरबा विद्यालय के कर्मियों का चल रहे अनशन की सुधि लेने का भी समय डीइओ व जिला परियोजना पदाधिकारी के पास समय नहीं हैं. माले इस व्यवहार की निंदा करती है. अनशन पर बैठी रामपूजन चौधरी और साबित्री देवी की स्थिति बिगड़ रही है, लेकिन अभी तक डॉक्टर की टीम भी देखने नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन