डाटा ऑपरेटर की खता भुगत रहे वाहन मालिक

Published at :05 Sep 2016 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
डाटा ऑपरेटर की खता भुगत रहे वाहन मालिक

ड्राइविंग लाइसेंस के स्मार्ट कार्ड पर कर दिया एक तरफ प्रिंट अब कहा जा रहा दूसरा लाइसेंस बना लें दरभंगा : खता किसी की सजा किसी को यह कहावत परिवहन कार्यालय के कंप्यूटर डाटा ऑपरेटरों पर सटीक बैठता है. हाल ही में बनेकरीब 50-60 स्मार्ट कार्ड (ड्राइविंग लाइसेंस) का प्रिंट कार्ड पर ऑपरेटरों ने एक […]

विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस के स्मार्ट कार्ड पर कर दिया एक तरफ प्रिंट

अब कहा जा रहा दूसरा लाइसेंस बना लें
दरभंगा : खता किसी की सजा किसी को यह कहावत परिवहन कार्यालय के कंप्यूटर डाटा ऑपरेटरों पर सटीक बैठता है. हाल ही में बनेकरीब 50-60 स्मार्ट कार्ड (ड्राइविंग लाइसेंस) का प्रिंट कार्ड पर ऑपरेटरों ने एक तरफ निकाल दिया. इस तरह से प्रिंट किये गये कार्ड को नियमत: अवैध माना जाता है. प्रदेश के बाहर भी इसे अवैध माना जाता है.
इससे वाहन स्वामियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी शिकायत लेकर जब लोग आला अधिकारी से मिलते हैं तो उन्हें स्पष्ट जवाब दिया जाता हैकि अब इसपर कुछ किया नहीं जा सकता है. वाहन मालिकों को नये सिरे से लाइसेंस बनाने का परामर्श दिया जाता है. बताते चलें कि एक ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में हजार से दो हजार रूपया तक खर्च आता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन