डूबने से दो भाइयों समेत तीन की मौत

दरभंगा : विशनपुर थाना क्षेत्र के पटोरी बसंत गांव में तालाब में डूब दो अबोध भाईयों की मौत हो गयी. दोनों उक्त गांव निवासी मिथिलेश साह के पांच वर्षी पुत्र सोनू व एक वर्षीय पुत्र विजय बताये जाते हैं. गुरूवार की सुबह दोनों का शव तालाब से निकाला गया. मृतक की मां फुल कुमारी का […]
दरभंगा : विशनपुर थाना क्षेत्र के पटोरी बसंत गांव में तालाब में डूब दो अबोध भाईयों की मौत हो गयी. दोनों उक्त गांव निवासी मिथिलेश साह के पांच वर्षी पुत्र सोनू व एक वर्षीय पुत्र विजय बताये जाते हैं. गुरूवार की सुबह दोनों का शव तालाब से निकाला गया. मृतक की मां फुल कुमारी का कहना है
कि उनके घर के बगल में तालाब है. विजय को शौचालय कराने के लिए वह तालाब के पास ले गयी थी. इसी दौरान सोनू भी शौच के लिए हल्ला करने लगा. सोनू को लाने के बाद विजय तालाब में गिरकर डूब गया. जब वह उसे बचाने के लिए गयी तो सोनू भी तालाब में गिरकर डूब गया. मशक्कत के बाद विजय का शव रात में बरामद किया गया. सोनू का शव सुबह बरामद हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










