सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी, डीएमसीएच में भर्ती

सिंहवाड़ा : थाना क्षेत्र के भरवाड़ा दुसीमना चौक के निकट बाइक सवार स्वहंकरपुर निवासी मो.नौशाद एवं मो.अब्दुल जख्मी हो गया.जख्मिओ को ईलाज के लिए सिहंवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार जाले से अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर […]
सिंहवाड़ा : थाना क्षेत्र के भरवाड़ा दुसीमना चौक के निकट बाइक सवार स्वहंकरपुर निवासी मो.नौशाद एवं मो.अब्दुल जख्मी हो गया.जख्मिओ को ईलाज के लिए सिहंवाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर ईलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया. जानकारी के अनुसार दोनों बाइक सवार जाले से अपने रिश्तेदार के यहां से अपने घर स्वहंकरपुर लौट रहे थे कि अचानक नीलगायों का झूंड सड़क पर आ गया.
जिससे बाइक सवार की बाइक असंतुलित हो गयी.जिससे दोनों बाइक सवार जख्मी हो गया. उधर भरूल्ली पंचायत के रघवा निवासी राम विलास सहनी का पुत्र शुकूल सहनी सिमरी चौक के निकट सड़क पार कर रहा था कि अज्ञात कार ने ठोकर मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने ईलाज के लिए डीएमसीएच भेज दिया. वहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने पीएमसीएच भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










