विशेष पूजा में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

दरभंगा : जूड़शीतल के मौके पर गुरुवार को भगवती श्यामा का दिगंबरा स्वरूप में पूजन हुआ. विधि-विधानपूर्वक प्रधान पुजारी ने भगवती की पूजा की. इसके बाद उनका वस्त्र हटाया गया. पूरे दिन भगवती दिगंबरा रूप में रहीं. इस विशेष पूजन में सहभागी होने के लिये सुबह से ही माधवेश्वर परिसर में भक्तों की भीड़ जमा […]
दरभंगा : जूड़शीतल के मौके पर गुरुवार को भगवती श्यामा का दिगंबरा स्वरूप में पूजन हुआ. विधि-विधानपूर्वक प्रधान पुजारी ने भगवती की पूजा की. इसके बाद उनका वस्त्र हटाया गया. पूरे दिन भगवती दिगंबरा रूप में रहीं. इस विशेष पूजन में सहभागी होने के लिये सुबह से ही माधवेश्वर परिसर में भक्तों की भीड़ जमा हो गयी.
शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा. मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से पूजन का विशेष प्रबंध किया गया था. प्रबंधक चौधरी हेमचंद्र राय के नेतृत्व में समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










