नर्सेस आवास को अवैध कब्जे से मुक्त कराने को किया प्रदर्शन

दरभंगा : बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के डीएमसीएच शाखा के कर्मियों ने सोमवार को सरकारी नर्सेस आवास को अवैध कब्जा से मुक्त कराने को लेकर परिसर में प्रदर्शन किया. उसमें वरीयता के आधार पर नर्सेस को आवास आवंटन करने की मांग की गई. इसके अलावा अवैध ढंग से जो नर्सेस उसमे रह रहे […]
दरभंगा : बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के डीएमसीएच शाखा के कर्मियों ने सोमवार को सरकारी नर्सेस आवास को अवैध कब्जा से मुक्त कराने को लेकर परिसर में प्रदर्शन किया. उसमें वरीयता के आधार पर नर्सेस को आवास आवंटन करने की मांग की गई. इसके अलावा अवैध ढंग से जो नर्सेस उसमे रह रहे हैं,
उन नर्सों से आवास भत्ता की वसूली करें. यह प्रदर्शन डीएमसीएच से जिला पदाधिकारी के समक्ष पहुंचकर मांगपत्र समर्पित किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व महासंघ के राज्याध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा, राज्य संयुक्त मंत्री उदय शंकर सिंह और संघ के नेता सूर्यवंश यादव कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










