जूली हत्याकांड का होगा स्पीडी ट्रायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Nov 2015 8:59 PM
जूली हत्याकांड का होगा स्पीडी ट्रायल दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को कई मामले को स्पीडी ट्रायल के लिए न्यायालय को पत्र भेजा है. इसमें जूली हत्याकांड भी शामिल है. खूद एसएसपी ने बताया कि विवि थाना क्षेत्र के कादिराबाद बस स्टैंड के निकट डा. जूली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी […]
जूली हत्याकांड का होगा स्पीडी ट्रायल
दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को कई मामले को स्पीडी ट्रायल के लिए न्यायालय को पत्र भेजा है. इसमें जूली हत्याकांड भी शामिल है. खूद एसएसपी ने बताया कि विवि थाना क्षेत्र के कादिराबाद बस स्टैंड के निकट डा. जूली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. उस मामले को स्पीडी ट्रायल कराकर गिरफ्तार दोनों अभियुक्त सजा दिलाने के लिए न्यायालय को पत्र लिखा गया है.
इसी तरह लहेरियासराय बस स्टैंड में पिछले दिनों जमादार की चाकू गोदकर की गयी हत्या किये जाने के मामले को भी स्पीडी ट्रायल में भेजा गया है. इसके अलावा बहादुरपुर थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म के मामले के साथ ही नगर थाना क्षेत्र से लड़की को जबरन भगा कर ले जाने तथा टैम्पो चालक की हत्या से संबंधित मामले को भी स्पीडी ट्रायल में भेजा गया है.
सकतपुर में हथियार के साथ बरामद अपराधियों को भी स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने के लिए भी पत्र न्यायालय को लिखा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










