वाहन चेकिंग के दौरान बाइक से 1 लाख 31 हजार बरामद
बहेड़ी : वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार की संध्या पुलिस ने एक बाइक से 1 लाख 30 हजार 980 रुपये बरामद किया है. साथ ही बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार बहेड़ी थाना क्षेत्र के कुमर रंजीत गांव के निकट सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एव एएसआई सुहैल […]
बहेड़ी : वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार की संध्या पुलिस ने एक बाइक से 1 लाख 30 हजार 980 रुपये बरामद किया है. साथ ही बाइक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जानकारी के अनुसार बहेड़ी थाना क्षेत्र के कुमर रंजीत गांव के निकट सांख्यिकी पदाधिकारी अभिषेक कुमार एव एएसआई सुहैल खान के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.
इस क्रम में पंडासराय निवासी महेन्द्र महासेठ के पुत्र महेश कुमार महासेठ के बाइक से पुलिस ने 1 लाख 30 हजार 980 रुपये बरामद किया. महेश के पास से गौराबौराम के जदयू प्रत्याशी मदन सहनी का कुछ पर्चा भी बरामद हुआ है. पुलिस हिरासत में लिये गये युवक से पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










