टूटकर गिर रहा मंदिर का छत

Published at :22 Apr 2015 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
टूटकर गिर रहा मंदिर का छत

अरबों की संपत्ति वाले रामजनक ी मंदिर की हालत खस्ताफोटो- बाद मेंपरिचय-सदर. रुहेलागंज स्थित रामजानकी मंदिर की दुर्दशा दिनानुदिन बढ़ती जा रही है. मंदिर का छत क्षतिग्रस्त हो नीचे टूटकर गिरने लगा है. मंदिर के पुजारी को हमेशा किसी बड़ी अनहोनी घटना घटित होने की आशंका लगी रहती है. पुजारी का कहना है कि अरबांे […]

विज्ञापन

अरबों की संपत्ति वाले रामजनक ी मंदिर की हालत खस्ताफोटो- बाद मेंपरिचय-सदर. रुहेलागंज स्थित रामजानकी मंदिर की दुर्दशा दिनानुदिन बढ़ती जा रही है. मंदिर का छत क्षतिग्रस्त हो नीचे टूटकर गिरने लगा है. मंदिर के पुजारी को हमेशा किसी बड़ी अनहोनी घटना घटित होने की आशंका लगी रहती है. पुजारी का कहना है कि अरबांे की परिसंपत्ति वाला यह मंदिर किसी उद्धारक की बाट जोह रहा है. 93 वर्ष पूर्व 1922 में रामजानकी मंदिर ट्रस्ट बोर्ड को स्थापित किया गया था. इसके बाद न्यास बोर्ड पटना द्वारा इसे अपने अधीन ले लिया गया. न्यास बोर्ड ने 11 सदस्यीय समिति गठित कर दी है. मंदिर के परिसंपत्ति की देख-रेख इन्हीं को सौंपा गया है. हालांकि ज्ञान सूत्रों के अनुसार करीब 30 बीघा जमीन मंदिर को उपलब्ध है. इसमें सैरात से लेकर आम का बगीचा, तालाब एवं फसल उपज वाले जमीन है. इधर मुहल्लावासियों ने आमसभा बुलाकर नये न्यास समिति का गठन जिलाधिकारी से किये जाने की मांग की है. इस संबंध में 16 अप्रैल को दिये आवेदन में कहा गया है कि पूर्व में भी अपर समाहर्त्ता दरभंगा द्वारा 11 सदस्यीय समिति गठित की गयी थी. इस समिति में स्थानीय लोगांे को छोड़ बाहर को व्यक्तियों को जोड़ा गया जो उचित नहीं है. इधर स्थानीय विनोद महतो, विजय पूर्वे, रामचंद्र महथा, दिलीप भगत, शंभु भगत सहित दर्जन से अधिक लोगांंे ने मंदिर का प्रबंध सही संचालन के लिए आम बैठक कर नये नामों का चयन कर समिति गठित करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन