निगम कर्मियों ने निकाली रैलीफोटो- 4परिचय- साफ सफाई करते अधिकारी व निगमकर्मीदरभंगा . बिहार दिवस मौके पर नगर निगम में भी कई कार्यक्रम हुए. नगर आयुक्त महेंद्र कु मार के आदेश पत्र के आलोक में सुबह आठ बजे सभी निगम कर्मी जुटे. सभी कार्यालय कर्मी अपने अपने प्रशाखाओं में सफाई की. सुबह 9 बजे नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगमकर्मियों ने प्रभात फेरी निकाली. इसमें नगर अभियंता रतन किशोर, सहायक नगर अभियंता सऊद आलम, राजस्व प्रभारी प्रजापति मिश्र सहित अधिकांश निगम के कार्यालय कर्मी शामिल थे. प्रभात फेरी निगम कार्यालय से निकलकर सुभाष चौक, दरभंगा टावर होते हुए वापस लौट गया. रैली को लेकर आज सुभाष चौक से टावर तक अतिक्रमणों को खाली कराया गया था.ई-रिक्शा पर प्रभात फेरीबैट्री चालित करीब एक दर्जन रिक्शा पर बैठकर मेयर गौड़ी पासवान के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली. इस प्रभात फे री में नगर आयुक्त महेंद्र कुमार, पार्षद रीता सिंह, मधुबाला सिंहा, प्रदीप गुप्ता, शंकर प्रसाद जायसवाल, रंजीत कुमार सहित कई पार्षद एवं निगम के अधिकारी थे. इसके बाद निगम कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया.निगम कार्यालय सहित कई जगह प्रकाश की व्यवस्थाबिहार दिवस के मौके पर दरभंगा टावर, नगर भवन (टाउन हॉल) कर्पूरी चौक, लहेरियासराय टावर, कमला नेहरु स्मारक पुस्तकालय एवं लोहिया चौके क ो नीले रंग के छोटे बल्बों से सजाया गया है. इन जगहों पर नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जेनेरेटर भी लगाये हैं. नगर निगम कार्यालय में 21 मार्च से ही छोटे बल्ब जल रहे हैं.
बिहार दिवस पर नगर निगम में कई कार्यक्रम
निगम कर्मियों ने निकाली रैलीफोटो- 4परिचय- साफ सफाई करते अधिकारी व निगमकर्मीदरभंगा . बिहार दिवस मौके पर नगर निगम में भी कई कार्यक्रम हुए. नगर आयुक्त महेंद्र कु मार के आदेश पत्र के आलोक में सुबह आठ बजे सभी निगम कर्मी जुटे. सभी कार्यालय कर्मी अपने अपने प्रशाखाओं में सफाई की. सुबह 9 बजे नगर […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement