25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

शिक्षक संघ का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन 21 को

दरभंगा. सभी प्रखंड मुख्यालयों पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन 21 मार्च को होगा. यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि गत 10 मार्च को राज्य संघ ने मांझी सरकार के वेतनमान देने के कैबिनेट के फैसले को वर्तमान सरकार को रद्द करने के […]

दरभंगा. सभी प्रखंड मुख्यालयों पर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का धरना प्रदर्शन 21 मार्च को होगा. यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने दी. श्री यादव ने बताया कि गत 10 मार्च को राज्य संघ ने मांझी सरकार के वेतनमान देने के कैबिनेट के फैसले को वर्तमान सरकार को रद्द करने के निर्णय पर चरणबद्ध विरोध का निर्णय लिया है. संघ ने गत 18 फरवरी के फैसले को लागू करवाने के लिए आर पार की लड़ाई लड़ेगी. इसके प्रथम चरण में प्रख्ंाड मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन तथा मांगे नहीं माने जाने पर 31 मार्च को विधानसभा का घेराव होगा. उक्त दोनों कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 14 मार्च को संघ कार्यालय में सभी प्रखंड इकाई की बैठक होगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें