दरभ्ंागा. मकर संक्रांति के अवसर पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 15 जनवरी केा अवकाश रहेगा. कुलसचिव डॉ मनोरंजन कुमार दूबे ने यह जानकारी दी. पद्मश्री रमाकांत शुक्ल ने किया संस्कृत विवि का अवलोकन दरभंगा. संस्कृत शास्त्र के मर्मज्ञ व पद्मश्री से सम्मानित प्रो रामाकांत शुक्ल ने बुधवार को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय का अवलोकन किया. कुलपति डॉ देवनारायण झा ने उनका स्वागत करते हुए स्वयं उन्हें विवि के धरोहरों से परिचय कराया. इस कड़ी में प्रो शुक्ला ने विवि के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया. वहां संग्रहित प्राचीन पांडुलिपियों एवं दरभंगा राज से प्राप्त प्राचीन दुर्लभ पुस्तकों को सुरक्षित देख वे आह्लादित हुए. जाते-जाते उन्होंने पुस्तकालय के विजिटर्स बुक में वहां की रख-रखाव व्यवस्था व रीडिंग रूम की प्रशंसा करते हुए अपने विचार भी अंकित किया. कुलपति के साथ उन्होंने विवि के कई विभागों एवं कार्यालयों का भी मुआयना किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित दरभंगा. राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मअ रमेश्वर लता संस्कृत महाविद्यालय में युवा महोत्सव के दूसरे व तीसरे दिन विवेकानंद का धार्मिक दृष्टिकोण पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ दिनेश्वर यादव व संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ ममता पांडेय ने किया.
BREAKING NEWS
कैंपस… संस्कृत विवि में आज अवकाश
दरभ्ंागा. मकर संक्रांति के अवसर पर कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में 15 जनवरी केा अवकाश रहेगा. कुलसचिव डॉ मनोरंजन कुमार दूबे ने यह जानकारी दी. पद्मश्री रमाकांत शुक्ल ने किया संस्कृत विवि का अवलोकन दरभंगा. संस्कृत शास्त्र के मर्मज्ञ व पद्मश्री से सम्मानित प्रो रामाकांत शुक्ल ने बुधवार को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement