13.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

कुशेश्वरस्थान. देसी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गुरुवार की रात गिरफ्तार करने में सफलता पायी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के घोड़ दौड़ गांव में छापामारी कर अवैध रूप से देसी शराब निर्माण करने वाले अमरजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष […]

कुशेश्वरस्थान. देसी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गुरुवार की रात गिरफ्तार करने में सफलता पायी. जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात थानाध्यक्ष पंकज कुमार पंत ने गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के घोड़ दौड़ गांव में छापामारी कर अवैध रूप से देसी शराब निर्माण करने वाले अमरजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष श्री पंत ने बताया कि छापामारी के दौरान गुड़ से बनाये गये 600 लीटर देसी शराब के साथ अमरजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही शराब बनाने वाले चूल्हे को नष्ट कर उपकरण भी बरामद हुई है. गिरफ्तार अभियुक्त को उत्पाद अधीक्षक के पास अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजे जाने की बात कही गयी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें