पदाधिकारियों की बैठक में लंेगी हिस्सादरभ्ंागा. समाज कल्याण विभाग की मंत्री लेसी सिंह 10 जनवरी को दरभंगा में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे वह दरभ्ंागा परिसदन पहुंचेंगी. इसके बाद वे जिला में नि:शक्तजनों के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाएं, शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, कन्या विवाह योजना की स्थिति के साथ-साथ महिला विकास निगम से संबंधित योजनाओं के तहत लाभुकों को राशि प्रदान करने के लिए आयोजित शिविर में हिस्सा लेंगी. इसके बाद 10 जनवरी को 12.30 बजे अपराह्न में विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं की आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी और आवश्यक निर्देश देंगी. इस कार्यक्रम के बाद करीब 1.30 बजे मंत्री महोदय परिसदन में भोजन करंेगी. इसके बाद अपराहृन 3 बजे से जिला के डीपीओ, सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक, बाल संरक्षण के सहायक निर्देशक समेत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. मंत्री श्रीमती सिंह का रात्रि विश्राम दरभंगा परिसदन में निर्धारित है. पुन: 11 जनवरी की सुबह वह सड़क मार्ग से समस्तीपुर के लिए रवाना होंगी.
BREAKING NEWS
समाज कल्याण मंत्री 10 को करेंगी सेविकाओं से संवाद
पदाधिकारियों की बैठक में लंेगी हिस्सादरभ्ंागा. समाज कल्याण विभाग की मंत्री लेसी सिंह 10 जनवरी को दरभंगा में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे वह दरभ्ंागा परिसदन पहुंचेंगी. इसके बाद वे जिला में नि:शक्तजनों के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाएं, शताब्दी कुष्ठ कल्याण योजना, कन्या विवाह योजना […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement