मैजिक व टेंपो में टक्कर आधा दर्जन यात्री जख्मी

Updated:
विज्ञापन

बेनीपुर : धरौड़ा-दरभंगा मुख्य मार्ग में धरौड़ा पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को मैजिक एवं टेंपो के आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टेंपो दरभंगा से धरौड़ा की ओर आ रही थी एवं पिकअप दरभंगा की तरफ जा रही थी. इसमें सोनकी थाना के पड़री निवासी जीनत परवीन, […]

विज्ञापन

बेनीपुर : धरौड़ा-दरभंगा मुख्य मार्ग में धरौड़ा पेट्रोल पंप के निकट सोमवार को मैजिक एवं टेंपो के आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. टेंपो दरभंगा से धरौड़ा की ओर आ रही थी एवं पिकअप दरभंगा की तरफ जा रही थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें सोनकी थाना के पड़री निवासी जीनत परवीन, धरौडा के राम कुमार, मनीगाछी थाना के गरौल निवासी बिंदेश्वर राम, नथुनी पासवान, विद्यानंद सदा तथा सदर थाना के कल्याणा निवासी पंकज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए बहेड़ा पीएचसी में भर्ती कराया, जीनत परवीन, नथुनी पासवान व पंकज कुमार को डीएमसीएच रेफर किया गया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन