सड़कों पर उतरें थानेदार जाम से मिली राहत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 1:42 AM
दरभंगा : शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ एसएससी बाबूराम के निर्देश पर चलाये गये अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न थानों में पांच दर्जन से अधिक टेंपो, ठेला एवं रिक्शा जब्त किया गया. कागजात नहीं रहने की स्थिति में दर्जनों चालकों से जुर्माना वसूल किया गया. एसएससी ने लहेरियासराय, नगर, विवि, बहादुरपुर, कोतवाली, बेंता, […]
दरभंगा : शहर में अवैध पार्किंग के खिलाफ एसएससी बाबूराम के निर्देश पर चलाये गये अभियान के तहत सोमवार को विभिन्न थानों में पांच दर्जन से अधिक टेंपो, ठेला एवं रिक्शा जब्त किया गया. कागजात नहीं रहने की स्थिति में दर्जनों चालकों से जुर्माना वसूल किया गया.
एसएससी ने लहेरियासराय, नगर, विवि, बहादुरपुर, कोतवाली, बेंता, मब्बी सहित अन्य थानेदारों को निर्देश दिया था कि अगर कहीं अवैध पार्किंग के कारण जाम की स्थिति बनती है, या जाम लगती है, तो वे सीधे तौर पर जिम्मेवार होंगे. इस कारण सोमवार की सुबह से ही थानेदार सड़क पर उतर गये. इसका परिणाम भी सामने आया.
आम लोग व वाहन बिना जाम में फंसे निकलते रहे. लहेरियासराय पुलिस ने पांच टेंपू से 10 हजार रुपये जुर्माने के रुप में वसूली की. उधर, नगर थाना क्षेत्र में आने वाला दरभंगा टावर आज पूरी तरह से खाली था. अन्य दिनों में फुटपाथी दुकानदारों के कारण यहां से पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










