रजवाड़ा में आग लगने से पांच घर राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 May 2019 1:19 AM

विज्ञापन

मनीगाछी : राघोपुर दक्षिणी भीड़ टोला रजवाड़ा में बुधवार की दोपहर लगभग ढाई बजे आग लग जाने से पांच घर जलकर राख हो गये. इसकी सूचना सीओ द्वारा अग्निशामक दस्ता को दी गयी, परंतु जब तक अग्निशामक गाड़ी पहुंचती तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. बताया जाता है कि कूड़े के […]

विज्ञापन

मनीगाछी : राघोपुर दक्षिणी भीड़ टोला रजवाड़ा में बुधवार की दोपहर लगभग ढाई बजे आग लग जाने से पांच घर जलकर राख हो गये. इसकी सूचना सीओ द्वारा अग्निशामक दस्ता को दी गयी, परंतु जब तक अग्निशामक गाड़ी पहुंचती तब तक ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पा लिया गया. बताया जाता है कि कूड़े के ढेर से लगी आग ने भयंकर रूप ले लिया.

इसमें उमेश पासवान, संगीता देवी, विमला देवी, चंद्र देव पासवान, हरि नारायण पासवान के घर समेत उसमें रखे सभी सामान जलकर राख में तब्दील हो गये. सीओ ने बताया कि घटना की सूचना पाकर सीआइ पशुपति कुमार झा के साथ पहुंचे. पीड़ित परिवारों के बीच राहत के रूप में प्रति परिवार पॉलीथिन सीट व 98 सौ रुपये का चेक दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन