मनीगाछी में ट्रैक्टर पलटने से दब कर मजदूर की मौत

मनीगाछी : सखबार एवं ब्रहमपुरा के बीच खुट्टी पोखर के नजदीक ट्रैक्टर पलट जाने से उस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. 52 वर्षीय मजदूर उत्तिम चौपाल ब्रहमपुरा गांव का रहने वाला था. गांव के ही अंजनी कुमार सिंह के ट्रैक्टर पर बालू सीमेंट गिराने का वह काम करता था. घटना के संबंध […]
मनीगाछी : सखबार एवं ब्रहमपुरा के बीच खुट्टी पोखर के नजदीक ट्रैक्टर पलट जाने से उस पर सवार एक मजदूर की मौत हो गयी. 52 वर्षीय मजदूर उत्तिम चौपाल ब्रहमपुरा गांव का रहने वाला था. गांव के ही अंजनी कुमार सिंह के ट्रैक्टर पर बालू सीमेंट गिराने का वह काम करता था. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र मायाराम चौपाल (19) तथा स्थानीय बेचन चौपाल, भूखल चौपाल आदि ने बताया कि बुधवार की शाम अंजनी कुमार सिंह के डिपो से बालू- सीमेंट गिराने के लिए उत्तिम हैंठी-बाड़ी गया था.
रात में लौटने समय खुट्टी पोखर के नजदीक धूंध या अन्य कारणों से ट्रैक्टर सड़क के नीचे लगभग 20 फुट खाई में पलट गया. ट्रैक्टर के नीचे दब कर उत्तिम की मौत हो गई. देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की. रात करीब 12 बजे घटना की जानकारी मिल सकी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र एवं परिवार के अन्य लोगों ने लिखित रुप से कहा है कि घटना के संबंध में उनका किसी पर कोई आरोप नहीं है. न ही किसी पर कार्यवाही चाहते हैं. यह देखते हुए पंचनामा बनाकर परिवार को लाश दे दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




