दहेज की रकम वापस करने पर मुक्त किये गये दूल्हा व परिजन

कमतौल : करवा-तरियानी पंचायत के रजौन गांव में सारामोहनपुर से शादी करने रविवार को आया दूल्हा सोमवार को बिना दुल्हन के परिजनों के साथ घर लौट गया है. दूल्हे के पिता (समधी) द्वारा ली गयी दहेज की राशि दुल्हन के परिजनों को लौटा दिये जाने के बाद सभी को जाने दिया गया. दूल्हे के नाम […]
कमतौल : करवा-तरियानी पंचायत के रजौन गांव में सारामोहनपुर से शादी करने रविवार को आया दूल्हा सोमवार को बिना दुल्हन के परिजनों के साथ घर लौट गया है. दूल्हे के पिता (समधी) द्वारा ली गयी दहेज की राशि दुल्हन के परिजनों को लौटा दिये जाने के बाद सभी को जाने दिया गया. दूल्हे के नाम से खरीदी गयी बाइक और कई अन्य सामग्री के बदले में पैसे ही वापस लिये गये. बताया जाता है कि दूल्हा पहले से शादीशुदा था. साथ ही उसकी उम्र दुल्हन से काफी अधिक थी.
इस बात का पता दुल्हन के परिजनों को शादी से तीन दिन लगा और फिर शादी नहीं करने का निर्णय लिया गया. चालाकी से दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के परिजनों को शादी नहीं करने की जानकारी नहीं दी. रविवार की दोपहर शादी होना था. सज धज कर दूल्हे राजा और बराती रजौन गांव पहुंचे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




