खराब प्री-पेड मीटर से अब नहीं होगी बिजली आपूर्ति

दरभंगा : नगर में लगे करीब 923 प्री-पेड मीटर का सॉफ्टवेयर अपडेट का काम एजेंसी एचपीएल ने शुरू कर दिया है. मीटर में सॉफ्टवेयर अपडेटिंग का काम एजेंसी के स्थानीय कर्मी कर रहे हैं. इसके अपडेट हो जाने से मीटर में खराबी आने के बाद बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. जानकारी हो कि पूर्व में […]
दरभंगा : नगर में लगे करीब 923 प्री-पेड मीटर का सॉफ्टवेयर अपडेट का काम एजेंसी एचपीएल ने शुरू कर दिया है. मीटर में सॉफ्टवेयर अपडेटिंग का काम एजेंसी के स्थानीय कर्मी कर रहे हैं. इसके अपडेट हो जाने से मीटर में खराबी आने के बाद बिजली की आपूर्ति नहीं होगी. जानकारी हो कि पूर्व में इस मीटर में खराबी आ जाने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति होती ही रहती थी. इससे विभाग को नुकसान हो रहा था. यह मामला सामने आने के बाद विभाग ने इस कमी को दूर करने की कवायद तेज कर दी.
साथ ही उपभोक्ता के द्वारा घोषित अधिभार से अधिक ऊर्जा खपत करने पर रिचार्ज की गयी राशि से फिक्स चार्ज सहित अतिरिक्त 10 प्रतिशत दंड के रूप में स्वत: कट जायेगा. बताया जाता है कि न्यू 27 वर्जन वाले सॉफ्टवेयर से अपडेट किये जाने के बाद मीटर में किसी तरह की खराबी आने के बाद अब उपभोक्ता को बाइपास बिजली आपूर्ति पर लगाम लग जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




