चोरी का ऑटो बरामद

दरभंगा : शहर में लूटपाट व चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार नाका नंबर पांच निवासी भरत सहनी के पुत्र हीरा सहनी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को चोरी का एक ऑटो बरामद किया है. पूछताछ में हीरा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसने इसकी चोरी की थी. बता दें कि 19 नवंबर […]
दरभंगा : शहर में लूटपाट व चाकूबाजी मामले में गिरफ्तार नाका नंबर पांच निवासी भरत सहनी के पुत्र हीरा सहनी की निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार को चोरी का एक ऑटो बरामद किया है. पूछताछ में हीरा ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसने इसकी चोरी की थी. बता दें कि 19 नवंबर की रात अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड व अगले दिन मौलागंज में भी लूटपाट करते हुए दो राहगीरों को चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था.
वहीं 21 नवंबर की रात बाइक सवार अपराधियों ने टॉफी बिस्कुट व्यवसायी अशोक कुमार मंडल की स्कूटी लूट ली तथा उन्हें चाकू से घायल कर दिया. ताबड़तोड़ हुयी चाकूबाजी व लूटपाट की घटना के बाद पुलिस की टीम बनायी गयी थी. प्रभारी एसएसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा, बहादुरपुर थानाध्यक्ष राज नारायण सिंह व कोतवाली ओपी अध्यक्ष महेश्वर कुमार मिश्रा ने छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




