बीडीओ, नाजिर व वरीय लिपिक के वेतन पर रोक

दरभंगा : ग्राम कचहरी से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला को उपलब्ध नहीं कराने वाले बीडीओ, नाजिर, वरीय लिपिक के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने दिया है. मालूम रहे कि पंचायती राज विभाग से सभी प्रखंडों को न्याय मित्र एवं ग्राम कचहरी सचिव के मानदेय भुगतान की राशि उपलब्ध […]
दरभंगा : ग्राम कचहरी से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र जिला को उपलब्ध नहीं कराने वाले बीडीओ, नाजिर, वरीय लिपिक के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने दिया है. मालूम रहे कि पंचायती राज विभाग से सभी प्रखंडों को न्याय मित्र एवं ग्राम कचहरी सचिव के मानदेय भुगतान की राशि उपलब्ध करा दी गई है.
परंतु, उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने के कारण बीडीओ के खाते से राशि की निकासी पर कई माह से रोक लगी है. न्याय मित्र एवं सचिव के मानदेय का आवंटन जिला में तीन माह पूर्व आ चुका है. बावजूद उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं कराने के कारण उन्हें मानदेय नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




