एएसपी दफ्तर में घंटों चला हाइवोल्टेज ड्रामा

Published at :16 Sep 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
एएसपी दफ्तर में घंटों चला हाइवोल्टेज ड्रामा

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग प्यार के चक्कर में फंसकर कथित प्रेमी के साथ भागकर शादी कर छह महीने बाद पुलिस गिरफ्त में आयी है. उसने बताया कि वह अपने मन से विशनपुर के तारालाही निवासी प्रेमी विद्यानंद यादव के साथ भागकर शादी कर ली है. उम्र छिपाने […]

विज्ञापन

दरभंगा : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग प्यार के चक्कर में फंसकर कथित प्रेमी के साथ भागकर शादी कर छह महीने बाद पुलिस गिरफ्त में आयी है. उसने बताया कि वह अपने मन से विशनपुर के तारालाही निवासी प्रेमी विद्यानंद यादव के साथ भागकर शादी कर ली है. उम्र छिपाने के लिये उसने एएसपी को बताया कि वह अनपढ़ है.

एएसपी द्वारा पूछे गये सवाल के जवाब में नाबालिग कई बातों के जवाब में यह और नो करके उत्तर दे रही थी. इसपर एएसपी दिलनवाज अहमद को शंका हुआ कि लड़की पढ़ी-लिखी है. उन्होंने लड़की की मां को फोन कर पूछा तो उसने बताया कि वह दिल्ली के एक स्कूल में आठवीं की छात्रा है. इसके बाद जब एएसपी ने पुलिसिया अंदाज में सवाल दागे तो लड़की ने कबूल कर लिया कि वह आठवीं की छात्रा है. दिल्ली में उसके पिता और विद्यानंद रिक्शा चलाता है.

वह भी अपने पिता के साथ रहती थी. इसी दौरान उन दोनों में प्रेम हो गया. छह महीने पहले भागकर देवघर में शादी कर ली. इसके बाद भागकर नेपाल चली गयी. दरभंगा पहुंचने पर उसे पुलिस ने स्टेशन जेपी चौक के समीप पकड़ ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन