बिजली बिल में त्रुटि हो, तो तुरंत करें शिकायत

Published at :16 Sep 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली बिल में त्रुटि हो, तो तुरंत करें शिकायत

दरभंगा : बिजली बिल में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उपभोक्ता तुरंत प्रमंडलीय कार्यालय में शिकायत दर्ज करावें. अधिकांश मीटर रीडरों व तकनीकी समस्या की वजहों से औसत के आधार पर विपत्र जारी होने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ विभाग को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. विपत्र में गड़बड़ी की शिकायत देर से किये जाने […]

विज्ञापन

दरभंगा : बिजली बिल में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर उपभोक्ता तुरंत प्रमंडलीय कार्यालय में शिकायत दर्ज करावें. अधिकांश मीटर रीडरों व तकनीकी समस्या की वजहों से औसत के आधार पर विपत्र जारी होने से उपभोक्ताओं के साथ-साथ विभाग को भी परेशानी झेलनी पड़ती है. विपत्र में गड़बड़ी की शिकायत देर से किये जाने के कारण उपभोक्ताओं को सुधार को ले कई बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. इसे लेकर कार्यापालक अभियंता नवीन कुमार मंडल ने बताया कि उपभोक्ता जारी विपत्र की जांच कर लें. जारी विपत्र में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर तुंरत कार्यालय व टॉल फ्री नंबर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज करा दें. ताकि एक माह के अंदर किये गये शिकायतों का निपटारा किया जा सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन