अवैध छात्रों को तीन दिनों में खाली करना होगा हॉस्टल

दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रावास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ सर्व नारायण झा ने साफ शब्दों में कहा कि जरूरतमन्द छात्रों को यथासम्भव छात्रावास की सुविधा दी जाएगी, लेकिन अवैध रूप से कब्जा जमाए छात्रों को हर हाल में छात्रावास खाली करना ही होगा. इसके लिए वीसी ने छात्र कल्याण […]
दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में छात्रावास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ सर्व नारायण झा ने साफ शब्दों में कहा कि जरूरतमन्द छात्रों को यथासम्भव छात्रावास की सुविधा दी जाएगी, लेकिन अवैध रूप से कब्जा जमाए छात्रों को हर हाल में छात्रावास खाली करना ही होगा. इसके लिए वीसी ने छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ शिवाकांत झा को निर्देशित किया है
कि ऐसे छात्रों को तीन दिनों के भीतर छात्रावास खाली करने का अल्टीमेटम दें. अगर छात्र इसपर भी कमरा खाली नहीं करते हैं तो मामला पुलिस को भेज दिया जाएगा. पीआरओ निशिकांत ने बताया कि छात्रों की कुलपति डॉ झा ने कहा कि अनुशासन में कोताही से व्यव्यस्था बिगड़ती है. सभी छात्रावास अधीक्षकों व वार्डेन से वीसी ने इसे गम्भीरता से लेने को कहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




