सुरक्षा की गारंटी मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Sep 2017 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : डीएमसीएच में पिछले दो दिनों से शिशु रोग विभाग व गायनिक विभाग में मरीजों के परिजनों व एमएसयू कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हंगामें के विरोध में जूनियर डाक्टर एसोसिएशन सोमवार से पूरी तरह से हड़ताल पर चला गया है. इनके हड़ताल पर चले जाने से डीएमसीएच की चिकित्सा व्यवस्था बूरी तरह से प्रभावित […]
विज्ञापन
दरभंगा : डीएमसीएच में पिछले दो दिनों से शिशु रोग विभाग व गायनिक विभाग में मरीजों के परिजनों व एमएसयू कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये हंगामें के विरोध में जूनियर डाक्टर एसोसिएशन सोमवार से पूरी तरह से हड़ताल पर चला गया है. इनके हड़ताल पर चले जाने से डीएमसीएच की चिकित्सा व्यवस्था बूरी तरह से प्रभावित हुई है. इधर, सोमवार की शाम जेडीए की बैठक अध्यक्ष डॉ सूर्य प्रकाश व उपाध्यक्ष डॉ पंकज कुमार की अध्यक्षता में सुरक्षा की गारंटी
मेडिकल कॉलेज परिसर में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि जबतक उनलोगों को पूरी तरह से सुरक्षा प्रदान नहीं की जायेगी, हड़ताल जारी रहेगा. उपाध्यक्ष डॉ कुमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन उनलोगों को सुरक्षा की गारंटी दे, इसके बाद ही वे लोग काम पर लौटेंगे. बताया कि उनकी अन्य मांगों में शिशु रोग विभाग में हुई मारपीट व तोड़फोड़ को लेकर एमएसयू के छात्रों को नामजद किया जाय.
साथ ही नामजद आरोपियों के विरूद्ध मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित हो. वहीं वार्ड में एक मरीज के साथ दो से अधिक परिजनों के प्रवेश पर पाबंदी लगे. साथ ही कर्पूरी चौक और नाका नंबर छह के बीच बैरिकेटिंग हो. बैरिकेटिंग के भीतर अवैध वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद हो. उपाध्यक्ष डॉ पंकज ने बताया कि अस्पताल परिसर में हुई घटना व अगली रणनीति के लिए मंगलवार को फिर से जेडीए की बैठक होगी. मौके पर डॉ प्रभाकर, डॉ नितिन, डॉ देवाशीष, डॉ नीरज कुमार समेत करीब पांच दर्जन से अधिक पीजी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




