प्रतिबंधित स्थान पर कचरा फेंक रहा निगम

दरभंगा : वीआईपी रोड में प्रतिबंधित स्थान पर कचरा गिराने से नगर निगम बाज नहीं आ रहा है. बेला मोड के निकट सड़क किनारे कचरा गिराने पर हाईकोर्ट ने पहले से ही रोक लगा रखी है. निगम के कर्मी इस आदेश को भी नहीं मान रहे. जब जैसे भी मौका मिल जाता है वे वहां […]
दरभंगा : वीआईपी रोड में प्रतिबंधित स्थान पर कचरा गिराने से नगर निगम बाज नहीं आ रहा है. बेला मोड के निकट सड़क किनारे कचरा गिराने पर हाईकोर्ट ने पहले से ही रोक लगा रखी है. निगम के कर्मी इस आदेश को भी नहीं मान रहे. जब जैसे भी मौका मिल जाता है वे वहां पर कचरा गिरा देते हैं. कोर्ट के निर्देश के बाद नगर आयुक्त के नाम से उक्त स्थल पर बोर्ड भी लगा रखा गया है.
बोर्ड पर लिखा गया है कि यह प्रतिबंधित स्थल है तथा यहां कूड़ा फेंकना अपराध है. हद तो यह है कि खुद निगम ही अपने निर्देश को मानने के लिए तैयार नहीं है. शुक्रवार की दोपहर एक ट्रेक्टर से कई बार कचरा यहां लाकर गिराया गया. बता दें कि इस स्थान पर कचरा गिराने को लेकर कई बार स्थानीय पार्षद निशा कुमारी व कचरा डंप करने गये कर्मियों के बीच झड़प हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




