सिम्मी हत्याकांड की तह तक पहुंची पुिलस

दरभंगा : बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी हत्याकांड की गुत्थी घटना के आठवें दिन भी नहीं सुलझ पाई है. सिम्मी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल की प्रारंभिक रिपोर्ट व मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मंथन में जुटी हुई है. पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में बहुत करीब तक पहुंच चुकी है. […]
दरभंगा : बैडमिंटन खिलाड़ी सिम्मी सलोनी हत्याकांड की गुत्थी घटना के आठवें दिन भी नहीं सुलझ पाई है. सिम्मी की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल की प्रारंभिक रिपोर्ट व मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मंथन में जुटी हुई है. पुलिस इस हत्याकांड के खुलासे में बहुत करीब तक पहुंच चुकी है.
इसके लिए वरीय पुलिस पदाधिकारी से लेकर थाना की पुलिस लगातार काम कर रही है. बताया जाता है कि सात दिनों के अनुसंधान के बाद पुलिस शनिवार को सिम्मी हत्याकांड के करीब पहुंच गयी बतायी जा रही है. पुलिस ने शनिवार को सिम्मी के पिता अजय कुमार सिन्हा को पूछताछ के लिए बुलायी. श्री सिन्हा ने बताया कि एसएसपी दिलनवाज अहमद के कार्यालय में पूछताछ की गई.
पुलिस ने पुनः एक बार घटना की विस्तृत जानकारी ली. उधर, सिम्मी का कपड़ा एफएसएल की टीम ले गई है. अभी इसकी रिपोर्ट आना बांकी है. अब देखना है कि इस रिपोर्ट में क्या बात सामने आ रहा है. सूत्रों की माने तो पुलिस एक-दो दिनों में इस हत्याकांड पर से पर्दा उठा सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




