नाबालिग संग अपहर्ता व टेंपो चालक पकड़ाये

दरभंगा : लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार को अल्लपट्टी के समीप से एक नाबालिग अपहृता के साथ अपहरणकर्ता व टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गंगासागर रूदलगंज की रहनेवाली एक नाबालिग को कटहलबारी निवासी इसराइल अंसारी के पुत्र मो. आरजू अंसारी उर्फ चंदू लेकर भाग गया था. इसको लेकर नाबालिग की […]
दरभंगा : लहेरियासराय थाना पुलिस ने रविवार को अल्लपट्टी के समीप से एक नाबालिग अपहृता के साथ अपहरणकर्ता व टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि गंगासागर रूदलगंज की रहनेवाली एक नाबालिग को कटहलबारी निवासी इसराइल अंसारी के पुत्र मो. आरजू अंसारी उर्फ चंदू लेकर भाग गया था.
इसको लेकर नाबालिग की मां ने रविवार को लहेरियासराय थाने में आरजू के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ही पुलिस हरकत में आयी और कुछ घंटे के बाद ही नाबालिग के साथ आरजू और कटहलबारी निवासी उसके दोस्त मिथिलेश साह के पुत्र कर्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




