जेइइ में मिथिला का परचम

दरभंगा : आइआइटी में अपने कॅरियर को संजोये छात्रों के लिए रविवार का दिन उत्साह भरा रहा. जेइइ एडवांस का परिणाम निकलते ही इनके परिवारों में खुशियों की बहार आ गयी. केवटी शिक्षक शिवशंकर प्रसाद एवं मधुमालिका के पुत्र आभिनव आनंद को 213 अंकों के साथ सफलता मिली है. अभिनव का ऑल इंडिया रैंक 4766 […]
दरभंगा : आइआइटी में अपने कॅरियर को संजोये छात्रों के लिए रविवार का दिन उत्साह भरा रहा. जेइइ एडवांस का परिणाम निकलते ही इनके परिवारों में खुशियों की बहार आ गयी. केवटी शिक्षक शिवशंकर प्रसाद एवं मधुमालिका के पुत्र आभिनव आनंद को 213 अंकों के साथ सफलता मिली है. अभिनव का ऑल इंडिया रैंक 4766 एवं ओबीसी का रैंक 783 है. वहीं मधुबनी जिला निवासी भूषण प्रसाद एवं माता रिंकू देवी का पुत्र अमन कुमार को 187 अंकों के साथ सफलता मिली है.
अमन को 12 वीं में 359 एवं जेइइ मेन में 183 अंक मिले थे. एडवांस में ऑल इंडिया रैंक 8611 एवं ओबीसी कोटि में 1542 वां रैंक मिला है. अमन इस सफलता में माता-पिता के मार्गदर्शन के अलावा आइडियल फिजिक्स के संस्थापक किशन कुमार की भूमिका को अहम बताते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




